देहरादून

नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस, यात्री परेशान

देहरादून। देहरादून-कुमाऊं के बीच चलने वाली नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रही। ट्रेन के रद रहने से देहरादून से कुमाऊं जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि नैनी दून जनशताब्दी सोमवार सुबह शंटिंग के दौरान काठगोदाम में पटरी से उतर गई थी, जिस कारण रेलवे ने इस ट्रेन को रद्द किया है। बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलती है। सोमवार को 12:30 बजे ट्रेन को दून पहुंचना था और यहां से 3:55 पर वापस चलना था, लेकिन आने और जाने वाली दोनों ट्रेन रद्द कर दी गई।

Related Articles