क्राइमपौड़ी गढ़वाल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल। स्थानीय निवासी घुडदौडस्यूँ , जनपद पौडी गढवाल ने कोतवाली पौडी पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि उनके गांव का एक लड़का उनकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उनकी पुत्री के साथ गलत कार्य करने का संदेह व्यक्त किया गया। जिस सम्बन्ध में कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0सं0-17/2022 धारा 363 भादवि0 बनाम राकेश पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक श्रीमती पूनम शाह के द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौराने विवेचना, विवेचक द्वारा तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 376 भादवि0 व 5/6 पोक्सो अधि0 की वृद्धि की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की घटना को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित कार्येवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद सिंह गुँसाई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश नेगी को कोटद्वार तिराहा पौड़ी के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय सत्र न्यायाधीश पौड़ी के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिवस के न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पौडी भेजा दिया गया है।

Related Articles