देहरादून

देहरादून में बारिश आते ही ब्लैक आउट ।

अधिकारी से लेकर 1912 पर उपभोक्ताओं को किया जा रहा गुमराह।।

देहरादून/नीरज पुरोहित ।  देहरादून में आए दिन मौसम अपनी करवट लेता रहता है जिसको सभी देहरादून वासी भली-भांति जानते हैं । और सबसे पहले बिजली घर से गायब, पर समस्या यह है की देहरादून के अंतर्गत अगर बिजली कड़कती है तो यूपीसीएल के अधिकारियों के पास सबसे बड़ा और मुख्य कारण  होता है की विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ की टहनी गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो चुके हैं या फलानी लाइन से ओवरलोड होने पर शट डाउन हो गया है ।जी हां हम बात कर रहे हैं देहरादून राजधानी की जहां पर किसी अधिकारी को फोन करके बिजली के बारे में कुछ जानकारी चाहिए होती है तो वह अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश करते हैं सटीक जानकारी ना जो संबंधित विभाग  के एसडीओ साहब देते हैं और नहीं यह जानकारी उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 19 12 के एग्जीक्यूटिव को दी जाती है, जो कॉल करने वाले कस्टमर को सटीक जानकारी प्रदान कर सके उत्तराखंड में देहरादून को स्मार्ट सिटी तो बनाया जा रहा है लेकिन अगर इसी तरह स्मार्ट सिटी में बत्ती गुल हुई तो बन गया फिर स्मार्ट सिटी। हमारे संपादक द्वारा देहरादून की किसी बिजली घर में फोन करके यह जानकारी किसी अधिकारी से मांगी गई की बिजली कब तक पहुंचेगी लेकिन उनका वही जवाब मिला की अभी लाइन ट्रिप हुई है । और डाउन चल रहा है।। 

Related Articles