क्राइमदेहरादून

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आए बुजुर्ग की मौके पर मौत

देहरादून। राजधानी दून में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आईएसबीटी चौक मोड़ के पास चंडीगढ़ रोडवेज की एक बस ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना आज सुबह करीब 10 बजे आईएसबीटी चौकी के सामने हुई। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने स्वराज सिंह चौहान (67 वर्ष), निवासी ग्राम सवाई, तहसील कालसी, को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्वराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles