उत्तराखंड

दीपावली पर राज्य कर्मचारियों की बल्ले बल्ले। सरकार ने प्रदान किया दोहरा तोहफा

राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया गया

देहरादून: धामी सरकार ने उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर दोहरा तोहफा प्रदान किया है। जहां एक और राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर दीपावली से पहले कर्मचारियों को दीपावली बोनस की भी घोषणा की गई है।

सचिव दिलीप जावलकर की ओर से जारी किए गए शासनादेश के अनुसार राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जो अभी तक 50% था, को बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता राज्य कर्मचारियों को जुलाई 2024 से दिया जाएगा। आदेश में कहा गया है की जुलाई से सितंबर तक महंगाई भत्ते को एरियर के रूप में नगद जबकि अक्टूबर से बड़े हुए भत्ते को वेतन में सम्मिलित कर भुगतान किया जाएगा।

दूसरी और अपने कर्मचारियों को दीपावली पर भी राज्य सरकार द्वारा दीपावली बोनस प्रदान किया गया है। अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारी राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के कर्मचारीयों एवं कैजुअल/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2023 24 के तदर्थ बोनस की घोषणा की गई है।

अराजपत्रित श्रेणी के नियमित कर्मचारियों को जहां 7000 रुपए तक दीपावली बोनस प्रदान किया जाएगा वहीं दैनिक कैजुअल वेतन भोगियों को 1200 अधिकतम तक का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में भी शासन के सचिव दिलीप जावलकर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

सरकार द्वारा एक साथ दोहरा तोहफा पाकर राज्य कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की है।

Related Articles