टेक्नोलॉजीदेहरादूनशिक्षा

तकनीकी शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रूद्रप्रयाग के नवल किशोर ने चमकाया नाम

देहरादून (यूके न्यूज 18)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य समापन शुक्रवार, 07 नवम्बर 2025 को राजकीय पॉलीटेक्निक पित्थूवाला, देहरादून में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री सुबोध उनियाल, मंत्री वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन उत्तराखण्ड सरकार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव तकनीकी एवं उच्च शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन उपस्थित रहे।

राज्यभर के विभिन्न पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग किया। इंजीनियरिंग छात्रों की नवाचार और बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित हैकाथॉन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्मार्ट एजुकेशन, साइबर सिक्योरिटी, मल्टी डिसिप्लीनरी इनोवेशन, कृषि, हेल्थकेयर, ऊर्जा और पर्यावरण से जुड़े अपने प्रोजेक्ट मॉडलों की लाइव प्रदर्शनी प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि एवं सचिव महोदय ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही क्विज ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वाले छात्रों की सराहना की और इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा प्रस्तुत म्यूजिकल बैंड का आनंद लिया।

🎓 प्रतियोगिताओं के परिणाम

हैकाथॉन प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान: राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर (ओम पांडे एवं समूह)

द्वितीय स्थान: राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल (संजय सिंह रावत एवं समूह)

तृतीय स्थान: राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल (अनुज कुमार एवं समूह)

स्केचिंग सोलो:

प्रथम स्थान: हेमंत सिंह, राजकीय पॉलीटेक्निक पाबौ

द्वितीय स्थान: कुमकुम परमार, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक देहरादून

तृतीय स्थान (संयुक्त): शिफा सिरीन, राजकीय पॉलीटेक्निक बाजपुर एवं हर्षित ओली, राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट

सिंगिंग सोलो:

प्रथम स्थान: अंशिका, के.एल.पी. रूड़की

द्वितीय स्थान: अदिति, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

तृतीय स्थान: नवल किशोर, राजकीय पॉलीटेक्निक रूद्रप्रयाग

क्विज ग्रैंड फिनाले:

प्रथम स्थान: सुयश कुमाई एवं अनुज पंवार, राजकीय पॉलीटेक्निक उत्तरकाशी

द्वितीय स्थान: कमल भट्ट एवं तरुण पंत, राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट

तृतीय स्थान: ठाकुर नीलमणि सिंह एवं प्रिंस राज, जे.बी.आई.टी. देहरादून

डांसिंग ग्रुप:

प्रथम स्थान: सानिया एवं समूह, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक देहरादून

द्वितीय स्थान: किरण कांडपाल एवं समूह, बी.टी.के.आई.टी. द्वाराहाट

तृतीय स्थान: संस्कृति मिश्रा एवं समूह, राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर

नवल किशोर की उपलब्धि बनी आकर्षण का केंद्र। राजकीय पॉलीटेक्निक रूद्रप्रयाग के छात्र नवल किशोर ने अपनी मधुर आवाज़ से सभी का मन मोह लिया। सिंगिंग सोलो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर उन्होंने जिले और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। उपस्थित अतिथियों ने उनकी गायन प्रतिभा की खुलकर प्रशंसा की।

इस अवसर पर डाॅ. मुकेश पांडे, सचिव उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, श्री आलोक मिश्रा एवं श्री देवेंद्र गिरी, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा, श्री एम. के. कन्याल, उपनिदेशक प्राविधिक शिक्षा, डाॅ. संतोष कुमार, निदेशक बी.टी.के.आई.टी. द्वाराहाट, डाॅ. अमित अग्रवाल, निदेशक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर सहित विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles