जी 20 समिट की भागदारी उत्तराखंड में होने पर 4G+ टीम मई माह में आयोजित करेगी थैंक्यू मोदी जी मैराथन दौड़ का आयोजन।

देहरादून। आज रविवार को बद्रीपुर देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट में 4G+ टीम द्वारा आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में एक मैराथन दौड़ के आयोजन को लेकर एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता रमाशंकर शर्मा द्वारा की गई व बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती उर्मिला मेहरा उपस्थित रही। वही मंच का संचालन 4G+ के अध्यक्ष सुभाष भट्ट के द्वारा किया गया। बैठक में मैराथन को लेकर टीम के सदस्यों से विचार विमर्श किया गया। काफी संख्या में टीम के सदस्यों ने खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। भट्ट जी द्वारा बताया गया की मैराथन को भव्य रूप देने के लिए सबके विचारों पर अमल किया जाएगा, व हर सदस्य को जिमेदारी दी जायेगी।
अभी इस बात पर संसय है कि मैराथन दौड़ का आयोजन किस रूट पर किया जाय लेकिन भट्ट ने आम जनमानस से अपील की हे कि जिस भी क्षेत्र में दौड़ का आयोजन किया जाएगा उस रोड़ को जीरो ट्रैफिक जोन बनाने में सहयोग करें। बता दे की इससे पूर्व भी टीम द्वारा अक्टूबर माह में भी मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया है। वही मैराथन दौड़ के सयोजक दुर्गा प्रसाद द्वारा दौड़ में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने को लेकर व पेय पदार्थ को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में नवादा, नथनपुर, विवेकानंद ग्राम, माजरी, बद्रीपुर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



