चारधाम यात्रा में गैर हिंदुओं की एंट्री पर बोले सीएम धामी, वेरिफिकेशन जरूरी,नहीं तो होगी कार्रवाई

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर इन दिनों साधु संतों द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित किए जाने की मांग लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार की धर्म संसद से लेकर कई संतों ने चार धाम क्षेत्रों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की सरकार से मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मांग के समर्थन में दिख रहे हैं। हालांकि इस मामले में सीएम ने भले ही कुछ साफ-साफ न कहा हो लेकिन उनके बयान से यही लगता है कि चारधाम में अन्य धर्म के लोगों की एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा में बड़े पैमाने पर वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्पेशल अभियान चलाकर वेरिफिकेशन शुरू किया जायेगा। उनका कहना है कि राज्य में कोई भी ऐसे क्षेत्र जहां पर बिना वेरिफिकेशन के लोग पाए जा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। बकायदा इसके लिए ड्राइव भी चलाया जा रहा है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि पर किसी तरह का कोई नुकसान ना हो और इसकी अपनी महत्ता बनी रहे इस पर सरकार काम कर रही है।


