चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु श्रीनगर पुलिस कर रही है लगातार प्रयास

श्रीनगर गढ़वाल – चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव श्रीनगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम राज चौहान के द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कोतवाली पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य कस्बा बाजार, घसिया महादेव तथा श्रीकोट क्षेत्र में लगातार वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराया जा रहा है। तथा निर्विघ्नं यातायात व्यवस्था बनी रहे इसके लिए हाइवे पेट्रोल वाहन की मदद से भी नजर रखी जा रही है।

नो पार्किंग जोन में गाड़ियों को पार्क करने वाले वाहनों के विरुद्ध ट्राफिक आई एप्प और चस्पा चालन के द्वारा भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। साथ-साथ चार धाम यात्रा के दौरान व्यवस्थित यातायात बना रहे, और आमजन को यातायात सम्बन्धी परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर द्वारा सभी से यातायात नियमों का पालन करने ओर सहयोग की अपील की जा रही है



