क्राइमदेहरादून

कैफे में अवैध रूप से शराब परोसने वाला रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार

देहरादून (यूके न्यूज 18)। कैफे (रेस्टोरेंट) में अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप रायपुर पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार किया है। मौके से शराब की बोतलें और गिलास आदि बरामद हुए हैं। आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।  जानकारी के अनुसार चौकी रायपुर से पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। करीब पौने नौ बजे जब टीम स्टेडियम रोड से सौड़ा सरोली पुल की ओर जा रही थी तभी मुखबिर ने सूचना दी कि अखण्ड भिलंग वाली रोड पर स्थित “टू ब्रदर कैफे” नाम के रेस्टोरेंट का मालिक ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिला रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम बिना किसी देरी के अखण्ड भिलंग वाली रोड पर स्थित ‘टू ब्रदर कैफे’ पहुंची। पुलिस को देखकर रेस्टोरेंट में बैठे कुछ लोग अचानक सकपका कर बिना अपना नाम-पता बताए वहां से चल दिए। वे अपनी शराब की बोतलें और गिलास आदि टेबल पर ही छोड़ गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक/संचालक को बुलाया और उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम सागर राणा निवासी ग्राम काड़ाई कट्टन उत्तराण्ड भिलंग रोड सौड़ा सरोली रायपुर बताया। रेस्टोरेंट मालिक सागर राणा से शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा गया, तो वह दिखाने में असफल रहा। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपित रेस्टोरेंट मालिक आरोपित सागर राणा को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया । उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई

Related Articles