केदारघाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रहा हिमपात
भारी हिमपात से निचले क्षेत्रों में बड़ी कंपकपाती ठंड
गुप्तकाशी। केदारघाटी में एक बार फिर मौसम ने बदला मिजाज। केदारघाटी क्षेत्र में मौसम में परिवर्तन आ जाने से ही शनिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से उच्च हिमालयी छेत्र केदारनाथ तुंगनाथ मदमहेश्वर एवम पंवाली काठा क्षेत्रों में बर्फवारी होने प्रारम्भ हो गयी है। ऊपरी हिमालयी छेत्र में बर्फवारी होने के कारण निचले छेत्रों में शीत लहर से ठंड बढ़ गयी है। आम जन घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। पशुपालकों को इस मौसम में अपने पशुओं के चारे हेतु बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
इसके साथ ही लगातार बर्फवारी होने पर्यटक स्थल चोपता दुगलबिट्टा,सारी देवर इत्यादि पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बनी हुई है। मौसम की बर्फवारी से जहां व्यपारियों के में खुशी की लहर बनी हुई है।
बर्फवारी होने से पर्यटक स्थल चोपता में दिन प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वर्ष शीत कालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ में भी लगातार यात्री दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।

केदारनाथ में भारी हिमपात से पुनः निर्माण कार्य हुए ठप
केदारनाथ में मौसम की लगातार हो रही बर्फवारी से पुनः निर्माण के सभी कार्य बंद हो चुके हैं। धाम में रह रहे सभी मजदूर वापिस आ रहे हैं। धाम में रह रहे सुरक्षा कर्मी भीमबली में तैनात हैं। धाम में अधिक बर्फवारी होने से बिजली और संचार सेवा बंद हो गयी है। केदारनाथ में वर्तमान में सिर्फ तपस्वी साधु ही निवास कर रहे हैं।





