देहरादून। उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं। राज्य सरकार ने 13 आईएएस, 3 पीसीएस और 3 सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। ये बदलाव शासन और प्रशासन को सुचारू रूप से संचालित करने और प्रभावी तरीके से जनहित के कार्यों को गति देने के लिए किए गए हैं।
आईएएस अधिकारियों के प्रमुख बदलाव
1. एलएल फैनई: प्रमुख सचिव से अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी वापस ले ली गई।
2. रणवीर सिंह चौहान: कृषि, पेयजल और महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग से हटाकर उन्हें गन्ना चीनी विभाग और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया।
3. धीराज गब्र्याल: उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया।
4. उदय राज: गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन की जिम्मेदारी से मुक्त किए गए। वे 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।
5. रीना जोशी: उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक नियुक्त की गईं।
6. मनुज गोयल: कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अपर सचिव बनाए गए।
7. अपूर्वा पांडे: गृह विभाग की अपर सचिव नियुक्त की गईं।
8. अनुराधा पाल: ग्राम विकास और आयुक्त ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई।
9. विजय कुमार जोगदंडे: राजस्व विभाग के अपर सचिव बने।
पीसीएस अधिकारियों में फेरबदल
1. इला गिरी: पौड़ी गढ़वाल की एसडीएम से सचिव, रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाई गईं।
2. मोहन सिंह बर्निया: पुनः सचिव एमडीडीए नियुक्त।
3. डीपी सिंह: राज्य संपत्ति विभाग के विहित प्राधिकारी पद से हटाए गए।
सचिवालय सेवा के अधिकारियों के बदलाव
1. प्रदीप सिंह रावत: उनसे बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई।
2. प्रदीप जोशी: उन्हें संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अपर सचिव और चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के सचिव का दायित्व सौंपा गया।


